प्रोटेस्ट में क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 13:54

प्रोस्टेट में क्या नहीं खाना चाहिए

प्रोस्टेट (Prostate) पुरुषों में पाई जाने वाली एक छोटी ग्रंथि होती है, जो सिर्फ पुरुषों में ही पाई जाती है। ये प्रोस्टेट पुरुषों में ब्लेडर के नीचे स्थित अंग में होता है जो स्पर्म प्रोड्यूस करने का काम करता है। पुरुषों की बढ़ती उम्र में इसका होने का खतरा भी बढ़ने लग जाता है। यदि किसी पुरुष का प्रोस्टेट बढ़ जाता है, तो ये कैंसर का रूप लेता है। इसलिए प्रोस्टेट में खाने पीने पर बहुत ध्यान देना चाहिए।
प्रोस्टेट में क्या नहीं खाना चाहिए - Prostate Me Kya Nahi Khana Chaiye In Hindi

प्रोस्टेट में न खाए एनिमल फैट - प्रोस्टेट के दौरान एनिमल फैट (Animal Fat) खाने के बहुत से नुकसान होते हैं। प्रोस्टेट में रेड मीट का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे प्रोस्टेट बढ़ने का खतरा होता है।

जंक फूड और फ्राइड चीजों का न करें सेवन - प्रोस्टेट में फ्राइड (Fried) चीजों का सेवन बंद कर देना चाहिए। इसके साथ ही जंक फूड (Junk food) का सेवन भी नहीं करना चाहिए। जंक फूड बीमारी को बढ़ाने का काम करता है।

मिर्च मसाले का न करें सेवन - प्रोस्टेट बढ़ने पर मिर्च मसाले वाले खाने का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ये बढ़े हुए प्रोस्टेट के लिए हानिकारक होता है।

अलसी के तेल से प्रोस्टेट बढ़ता है - अलसी के तेल (Flaxseed ) का सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर को बढ़ावा मिलता है। ओमेगा 3 की कमी को पूरा करने के लिए आप मछली, नट आदि का सेवन कर सकते हैं।

ज्यादा कैल्शियम वाली चीजों का न करें सेवन - प्रोस्टेट में ज्यादा कैल्शियम खाने से नुकसान हो सकते हैं। ज्यादा कैल्शियम के सेवन से प्रोस्टेट जल्दी बढ़ता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info